UP Police OTR Registration 2025
यूपी पुलिस OTR क्या है?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 31 जुलाई 2025 से सभी पदों—जैसे कांस्टेबल, सब‑इंस्पेक्टर (SI), ASI, फायरमैन—के लिए वन‑टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) को अनिवार्य कर दिया है। इस प्रक्रिया में उम्मीदवार एक बार अपनी सभी निजी व शैक्षणिक जानकारी दर्ज करते हैं, और भविष्य में किसी भी भर्ती में वही प्रोफ़ाइल उपयोग करते हैं
OTR के लाभ
-
एक बार प्रोफ़ाइल बनाकर सभी UP Police भर्तियों में आवेदन संभव होता है — बार-बार जानकारी भरने की आवश्यकता नहीं पड़ती ।
-
समय की बचत, डेटा की सटीकता, और पारदर्शिता सुनिश्चित होती है
-
यह प्रक्रिया नि:शुल्क (₹0) है और सभी श्रेणियों के लिए समान है
ऑनलाइन आवेदन हेतु दस्तावेज
फोटो
·
पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो।
·
बैकग्राउंड सफेद या हल्के रंग का होना चाहिए।
हस्ताक्षर
·
सफेद कागज़ पर काले या नीले पेन से स्पष्ट हस्ताक्षर।
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
·
अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 (इंटरमीडिएट) अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
·
उच्च शैक्षणिक योग्यता मान्य होगी, परंतु उसके समर्थन में प्रमाण-पत्र
प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
·
अधिक जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।
जाति प्रमाण पत्र
·
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य।
पहचान पत्र हेतु आधार कार्ड
·
आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, या अन्य कोई सरकारी पहचान पत्र।
निवास प्रमाण पत्र
·
राज्य के मूल निवासियों के लिए निवास प्रमाण
देना अनिवार्य है।
आय प्रमाण पत्र
·
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अंतर्गत आवेदन करने वाले
अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक।
अन्य प्रमाण पत्र
·
विशेष श्रेणियों (जैसे पीएच, भूतपूर्व सैनिक) से संबंधित प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
| रजिस्ट्रेशन करें | क्लिक करें |
| लॉगिन करें | क्लिक करें |
| अधिसूचना डाउनलोड करें | क्लिक करें |
OTR कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप)
-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
uppbpb.gov.inयाapply.uppbpb.inपर जाएं -
“One Time Registration (OTR)” पर क्लिक करें।
-
OTP वेरिफिकेशन (मोबाइल + ईमेल):
मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें, और दोनों में प्राप्त OTP से वेरिफाई करें व्यक्तिगत जानकारी भरें: नाम, जन्मतिथि, लिंग, पिता माँ के नाम आदि जानकारी हाई‑स्कूल (10वीं) प्रमाणपत्र से पूरी तरह मेल खानी चाहिए
-
शैक्षणिक योग्यता व पता दर्ज करें।
-
दस्तावेज़ अपलोड करें:
पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं–12वीं प्रमाणपत्र आदि (PDF/JPG) फॉर्म में जोड़ें फॉर्म रिव्यू व सबमिट करें। सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर OTR नंबर, यूज़र आईडी और पासवर्ड दिखाई देंगे।
-
Confirmation Page डाउनलोड/प्रिंट करें:
OTR नंबर और लॉगिन क्रेडेंशियल सुरक्षित रखें, क्योंकि भविष्य की सभी UP Police भर्तियों में इन्हीं का उपयोग होगा
No comments:
Post a Comment